Durgapur Ghost ||आज भी Women College में वो लड़की दिखाई देती है || S-02 E-39
Manage episode 380510942 series 3522550
المحتوى المقدم من RJ Kalakaar🔥(Parveen Rawat). يتم تحميل جميع محتويات البودكاست بما في ذلك الحلقات والرسومات وأوصاف البودكاست وتقديمها مباشرة بواسطة RJ Kalakaar🔥(Parveen Rawat) أو شريك منصة البودكاست الخاص بهم. إذا كنت تعتقد أن شخصًا ما يستخدم عملك المحمي بحقوق الطبع والنشر دون إذنك، فيمكنك اتباع العملية الموضحة هنا https://ar.player.fm/legal.
दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले का एक खूबसूरत शहर है। जो अपने इस्ताप कारखानों और NIT के लिए मुख्यत: जाना जाता है। जानकारों की मानें तो यह शहर कभी घना जंगल हुआ करता था, जिसके बाद धीरे-धीरे जंगल कटते गए और आधुनिक भवन-इमारतों का निर्माण होता गया। कहते हैं कि पहले यहां चोरी-चकारी व खून खराबे जैसी घटनाएं आम थी, रात के पहर में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटपाट की जाती थी। लेकिन अब इस शहर में जंगल नहीं बचे तो ऐसी घटनाएं बंद हो चुकी हैं। आज दुर्गापुर की गिनती भारत के आधुनिक शहरों में होती है। तरक्की के मार्ग पर निरंतर बढ़ रहा यह शहर अपनी पहचान का विस्तार करते जा रहा है। अब इसकी पहचान सिर्फ इस्पात और NIT तक ही सीमित नहीं रही बल्कि बड़ी-बड़ी building, housing complex, shopping mall इस शहर के पर्याय बन चुके हैं। शहर के मध्य स्थित 'city center' को 'heart of durgapur' कहा जाता है। 'city center' शहर के मुख्य आकर्षण का केंद्र है, जहां देर रात तक जगमगाहट बनी रहती है। लेकिन इस शहरी चकाचौंध के बीच एक ऐसी भी दुनिया है जो आधी रात के बाद शहर में दस्तक देती है। वो दुनिया है भूत-प्रेत और भटकती आत्माओं की। हमारे साथ जानिए दुर्गापुर स्थित चुनिंदा प्रेतवाधित स्थानों के बारे में जहां शाम के बाद का सन्नाटा काफी है किसी के भी होश उड़ाने के लिए।
…
continue reading
60 حلقات