गुजरात में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे लोगों के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक
MP3•منزل الحلقة
Manage episode 438060156 series 3380458
المحتوى المقدم من Aaj Tak Radio. يتم تحميل جميع محتويات البودكاست بما في ذلك الحلقات والرسومات وأوصاف البودكاست وتقديمها مباشرة بواسطة Aaj Tak Radio أو شريك منصة البودكاست الخاص بهم. إذا كنت تعتقد أن شخصًا ما يستخدم عملك المحمي بحقوق الطبع والنشر دون إذنك، فيمكنك اتباع العملية الموضحة هنا https://ar.player.fm/legal.
गुजरात के कई हिस्से इस समय भयानक बाढ़ की चपेट में हैं. इसमें तकरीबन पचास लोगों की जान जा चुकी है. सोशल मीडिया पर इस बाढ़ में फंसे लोगों और जलभराव के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक वीडियो गुजरात का बताकर सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है. वीडियो में किसी रिहायशी इलाके में जबरदस्त पानी भरा देखा जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि इस पानी में कंधे तक डूब चुके कुछ लोग दूर से आते दिख रहे हैं, जो घरों में फंसी जनता तक कुछ सामान पहुंचा रहे हैं. इन लोगों के सिर्फ सिर नजर आ रहे हैं और ऐसा लगता है कि इन्होंने मुस्लिम टोपी पहन रखी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
…
continue reading
1001 حلقات